किसने कितना किया दान-पुण्य, देश के दिलदार दानवीरों की लिस्ट देखिए

नई दिल्ली. परोपकारी कार्यों में दान देने में भारतीय उद्योगपति सबसे आगे रहते हैं। देश में व्यवसायियों ने समय-समय पर अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान में दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में भारत में कुल 15 लोगों ने सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का वार्षिक दान दिया है।

​शिव नादर

HCL के संस्थापक शिव नादर दान देने में आगे रहते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक, शिव नादर फाउंडेशन के जरिए उन्होंने कुछ दशकों में करीब 1.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति दान की है।

मुकेश अंबानी

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने साल 2022 में करीब 411 करोड़ रुपये दान किए थे। इनमें से ज्यादातर दान शिक्षा के लिए किया गया है।

रतन टाटा

रतन टाटा भी दान देने में सबसे आगे रहते हैं। रतन टाटा ने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान में दिया है। साल 1919 में रतन टाटा ट्रस्ट की स्थापना की गई थी।

अजीम प्रेमजी

एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में विप्रो के अजीम प्रेमजी ने 484 करोड़ रुपये दान दिया है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की वैल्यू करीब 21 अरब डॉलर है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण से खैरताल तक सड़क की हालत जर्जर, जिला पंचायत सदस्य सहित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति एवं निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन, 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, महानदी पुल पर चक्काजाम दी चेतावनी...

गौतम अडानी

गौतम अडानी ने साल 2022 में 190 करोड़ रुपये दान दिए हैं। जून 2022 में उन्होंने अपने जन्मदिन पर 60 हजार करोड़ रुपये दान करने का संकल्प लिया था।

कुमार मंगलम बिड़ला

आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने 242 करोड़ रुपये दान किए हैं। बिड़ला से सबसे ज्यादा पैसा हेल्थकेयर के लिए दान में दिया है।

error: Content is protected !!