Sheorinarayan Arrest : महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाली महिला शिवरीनारायण से गिरफ्तार, 6 लीटर महुआ शराब जब्त

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने क्षेत्र के वार्ड नंबर 14 से महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाली महिला फगनी कोंद को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि शिवरीनारायण के वार्ड 14 की महिला फगनी कोंद अपने घर कर सामने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री कर रही है. मौके पर दबिश देकर शिवरीनारायण पुलिस ने महिला फगनी के कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Surajpur Breaking News : सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों-कर्मचारियों की नई पदस्थापना...

शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी महिला फगनी कोंद को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Accident Death : सड़क हादसे में पूर्व सरपंच की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Related posts:

error: Content is protected !!