Champa News : चांपा में नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों के द्वारा मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी ‘मितान, हमर सरकार, हमर द्वार’ योजना का लाभ दिया गया

चाम्पा. चांपा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजना मितान के तहत नगरवासी घर बैठे लाभ उठा सकते है, जिसका टोल फ्री नंबर 14545 है, जिसे डायल कर घर बैठे पच्चीस प्रकार की योजना का लाभ उठा सकते हैं.

 



चांपा नगर पालिका के अध्यक्ष जय थवाईत और उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, पार्षद तमिंद्र देवांगन, पार्षद भूपेंद्र यादव पार्षद पंकज शुक्ला, सुरेश, जनप्रतिनिधियो के द्वारा चांपा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 निवासी लाभार्थी नागेश्वर चंद्रा को घर जा कर उन्हें गुमास्ता लाइसेंस दिया गया. इससे नागेश्वर चंद्रा काफी खुश हुए और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना की काफी सहराना की. साथ ही, उनका आभार व्यक्त किया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

Related posts:

error: Content is protected !!