Chhattisgarh : फूलो देवी नेताम ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले महिला कांग्रेस में भी होगा फेरबदल?

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस संगठन और सरकार में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में अब खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष फूलो देवी नेताम अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। बता दें कि फूलो देवी नेताम राज्यसभा सांसद भी हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन ने बड़ा फेरदबल करते हुए पीसीसी चीफ को बदल दिया था। पहले मोहन मरकाम प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल रहे थे और अब बस्तर सांसद दीपक बैज को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

वहीं, भूपेश ​कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल करते देखने को मिले। शिक्षा विभाग का कार्यभार संभाल रहे प्रेमसाय सिंह टेकाम का मंत्रिमंडल से छुट्टी हो गई। जबकि पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। वहीं, डिप्टी सीएम ​टीएस सिंहदेव रविंद्र चौबे और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!