Cricketer Car Accident: टीम इंडिया के इस पूर्व क्रिकेटर का हुआ एक्सीडेंट, कार में बेटा भी था सवार

नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज प्रवीण कुमार की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि इतने बड़े एक्सीडेंट के बाद भी भारत के इस दिग्गज क्रिकेटर बाल-बाल बच गए हैं। दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके भारत के स्विंग गेंदबाज प्रवीण कुमार की कार को एक कैंटर ने टक्कर मार दी, एक्सीडेंट के वक्त तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और उनका बेटा कार के अंदर मौजूद थे। एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों ने कैंटर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।



कभी अपनी स्विंग से कहर मचाने के लिए मशहूर 36 साल के प्रवीण कुमार भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों ही फॉर्मेट खेल चुके हैं। प्रवीण कुमार ने भारत के लिए 6 टेस्ट मैचों में 27 विकेट, 68 वनडे मैचों में 77 विकेट और 10 टी20 मैचों में 8 विकेट हासिल किए हैं। महज 26 साल की उम्र में ही इस धाकड़ क्रिकेटर का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया था, जानकारी के मुताबिक प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित है। मंगलवार रात करीब 10 बजे बागपत रोड स्थित मुलतान नगर के रहने वाले प्रवीण कुमार जब अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर की तरफ से आ रहे थे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी को ठोकर मार दी थी।

इसे भी पढ़े -  CG Congress News: कांग्रेस को बड़ा झटका, 11 पदाधिकारियों के बाद अब इस जिले के दो और मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, लगाए ये गंभीर आरोप

एक्सीडेंट के वक्त तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और उनका बेटा कार के अंदर मौजूद थे। एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों ने कैंटर ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी पीयूष कुमार ने बताया कि कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। सीओ ने बताया कि हादसे में प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित है।

इसे भी पढ़े -  Baloda News : बलौदा भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी आदर्श सिंह को मिली, मण्डल महामंत्री विशाल सिंह को किया गया नियुक्त, पार्टी के शीर्ष नेताओं का जताया आभार

error: Content is protected !!