सूर्यकुमार यादव वनडे सीरीज से पहले फ्लॉप, टेस्ट टीम से हो चुके हैं बाहर, पृथ्वी शॉ का भी हाल बुरा

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव टेस्ट टीम से बाहर हो चुके हैं. पिछले दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ घोषित हुई टीम में यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई. इसके बाद सूर्या को फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में खेलने का मौका मिला, लेकिन वे पहली पारी में बुरी तरह फ्लॉप रहे. सूर्यकुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना जाना तय है. उन्हें वनडे टीम में भी जगह मिली हुई है. दूसरी ओर पृथ्वी शॉ का भी हाल बुरा है.

 



आईपीएल 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद यहां भी वे अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. दिलीप ट्रॉफी के एक सेमीफाइनल में वेस्ट जोन और सेंट्रल जोन आमने-सामने हैं. पहले दिन लंच तक वेस्ट जोन ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 63 रन पर 4 विकेट खो दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

मैच की बात करें, तो वेस्ट जोन के कप्तान प्रियांक पांचाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. प्रियांक और पृथ्वी शॉ ओपनिंग करने उतरे. दोनों टीम ने टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई. इस दौरान पृथ्वी का कैच भी छूटा, लेकिन वे बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे. वे 54 गेंद पर 26 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार का शिकार हुए. पृथ्वी ने पारी में 4 चौके लगाए. पांचाल और पृथ्वी ने पहले विकेट के लिए 43 रन जोड़े. इसके बाद पांचाल भी 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

सूर्या सिर्फ 7 रन बना सके
सूर्यकुमार यादव को इस अहम मैच में खेलने का मौका, लेकिन वे बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. सूर्या 13 गेंद पर 7 रन बनाकर तेज गेंदबाज शिवम मावी का शिकार हुए. उन्होंने एक चौका जड़ा. वहीं सरफराज खान खाता तक नहीं खोल सके. वे 12 गेंद पर शून्य रन बनाकर शिवम मावी की गेंद पर बोल्ड हो गए. सरफराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं चुने जाने पर सेलेक्टर्स पर सवाल उठाए जा रहे थे. लंच तक चेतेश्वर पुजारा 7 और विकेटकीपर हेट पटेल 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

32 साल के सूर्यकुमार यादव को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेलने का मौका मिला था, लेकिन वे सिर्फ 8 ही रन बना सके थे. इसके बाद उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया. वनडे में भी वे अब तक अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं. सूर्या ने वनडे की 21 पारियों में 24 की औसत से 433 रन बनाए हैं. 2 अर्धशतक है. वहीं टी20 इंटरनेशनल की 46 पारियों में सूर्यकुमार ने 3 शतक और 13 अर्धशतक ठोका है. स्ट्राइक रेट 176 का है. इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह पक्की करने के लिए उन्हें वेस्टइंडीज में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!