Jyoti Maurya के केस के बाद पतियों ने PSC की तैयारी कर रही 135 पत्नियों को बुलाया वापस? कहा- नहीं बनना Sooryavansham का हीरा ठाकुर

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश की पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया पर भी ज्योति मौर्य के केस की चर्चा हो रही है। बता दें कि फिलहाल ज्योति मौर्य के खिलाफ जांच कार्रवाई चल रही है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अब कोचिंग में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले पत्नियों को उनके पति वापस घर बुला रहे हैं।

 



कुछ ट्विटर यूजर्स तो यहां तक दावा कर दिया है कि कोचिंग संस्थानों के हब यानी प्रयागराज (इलाहाबाद) से करीब 135 शादीशुदा लड़कियों को उनकी पढ़ाई छुड़ाकर वापस बुला लिया गया है। ऐसे दावे वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तो जैसे बवाल ही मच गया। लेकिन जब कई मीडिया संस्थानों ने इस बात की पड़ताल की तो कुछ और ही बात निकलकर सामने आई। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा माजरा ?

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रयागराज के कोचिंग सेंटर संचालकों ने इस बात की पुष्टि की है कि किसी भी तैयारी कर रही महिलाओं को वापस नहीं बुलाया गया है। वहीं, कुछ तैयारी कर रही अभ्यर्थियों का भी कहना है कि ये दावा पूरी तरह गलत है।

गौरतलब है कि साल 2010 में उसकी वाराणसी के चिरई गांव की रहने वाली ज्योति से शादी हुई। ज्योति ने शादी के बाद आगे की पढ़ाई जारी रखने की हसरत बताई। उसके बाद आलोक ने अपनी छोटी सी तनख्वाह में से पैसे काटकर उसकी पढ़ाई के लिए रुपये जोड़े। इसके लिए उसने अपनी छोटी-छोटी खुशियों को कुर्बान किया। पत्नी की पढ़ाई में कोई कसर न रह जाए इसलिए उसका दाखिला प्रयागराज के एक अच्छे कोचिंग सेंटर में कराया था।

बताया जा रहा है कि साल 2015 में दोनों को जुड़वा बेटियां हुईं, उसी दिन पीसीएस परीक्षा का परिणाम भी आया और ज्योति का चयन पीसीएस में हो गया। पूरे घर में खुशी छा गई। ज्योति ने इसका श्रेय अपने पति आलोक मौर्य और ससुर को दिया, लेकिन कुछ दिन बाद अफसर बनी पत्नी ज्योति ने अपने उसी पति और ससुरा वालों के खिलाफ दहेज मांगने, बदनाम करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

आलोक और ज्योति की शादीशुदा जिंदगी सही चल रही थी लेकिन इसी बीच साल 2020 में ज्योति की मुलाकात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से हुई। आलोक का कहना है कि ज्योति मनीष के करीब और उससे दूर होती चली गई। पति आलोक मौर्य का आरोप है कि उसे अपनी पत्नी पर शक हुआ तो उसने मोबाइल चेक किया। इसमें मनीष दुबे, जोकि होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात है, के साथ उसकी पत्नी ज्योति मौर्य का ओपन चैट सामने आया। यही नहीं उसका आरोप है कि दोनों को उसने रंगे हाथ पकड़ लिया था। बताया जा रहा है कि ज्योति का प्रेमी फिलहाल गाजियाबाद में होमगार्ड कमांडेंट के पद पर तैनात है, उसने अपनी पत्नी को तलाक देने की अर्जी कोर्ट में दे रखी है। वहीं ज्योति भी आलोक से तलाक की मांग कर रही है।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!