बिहान समूह की संचालन हेतू ग्यारह सूत्र का पालन अनिवार्य : रेहाना तबस्सुम, जाटा में महिला उन्मूखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अब अपने अधिकारों के लिए जागरूक हों गई हैं। गाँव की हरेक पारा मोहल्ला, बसाहटो में महिलाओ की समूह बन गई है। जिसे बिहान महिला स्व सहायता समूह का नाम दिया गया। मगर समूह की संचालन के लिए ग्यारह सूत्रों का पालन करना अनिवार्य है। जिसमें नियमित बैठक, नियमित बचत, नियमित आपसी लेन देन, नियमित ऋण वापसी, नियमित पुस्तक संधारण, स्वच्छ समूह, शिक्षित समूह, नशा मुक्त समूह, स्वस्थ समूह सुपोषित समूह, और ग्रामसभा में सहभागिता आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

 



उक्त बातें कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर बलौदा ब्लॉक अंतर्गत कुरदा कलस्टर के जाटा स्थित सतनाम भवन में आयोजित महिला उन्मुखीकरण कार्यक्रम में बिहान की महिलाओ को सम्बोधित करते हुए यूनिसेफ़ की जिला समन्वयक रेहाना तबस्सुम ने ब्यक्त किया। उन्होंने ग्यारह सूत्रों का महिलाओ को विस्तारपूर्वक जानकारी से अवगत कराई। अजाक पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सविता दास बैष्णव ने बेटियों,महिलाओ की सुरक्षा के किये शासन द्वारा शुरू किये गए अभिब्यक्ति ऐप की जानकारी दी और उनके टीम द्वारा जिले के सभी बेटी, बहू और महिलाओ को मोबाईल में डाउनलोड कराई गईं। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव,जिला पंचायत सदस्य उमाराजेंद्र राठौर, जनपद उपाध्यक्ष नम्रता राघवेंद्र नामदेव,हमर संगवारी किसान उत्पादक कंपनी एफपीओ के डायरेक्टर रामाधार देवांगन, राघवेंद्र नामदेव ने सम्बोधित किया।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

इस मौके पर अजाक पुलिस महिला सेल प्रभारी रीना नीलम कुजूर, प्रधान आरक्षक एणुका तिर्की,उप सरपंच चन्दा सरवन कश्यप,पीआरपी पुष्पलता ध्रुव, एफएलसीआरपी रेवती यादव, बैंक मित्र सुमित्रा यादव,आरबीके साधना यादव, सक्रिय महिला राजकुमारी पाटले, हेमकुमारी यादव, ललिता यादव,कलस्टर अध्यक्ष हरकुंवर जायसवाल, सचिव बीना यादव, कोषाध्यक्ष पार्वती यादव, नारी शक्ति महिला ग्राम संगठन अध्यक्ष रम्भा गोड़, सचिव पुष्पा यादव, कोषाध्यक्ष साधना यादव,बीओ सहायिका बृहस्पति यादव, बैंक सखी दीप्ती कश्यप,आदर्श महिला ग्राम संगठन जाटा के अध्यक्ष शांति यादव, सचिव भगवती यादव, कोषाध्यक्ष गीता निर्मलकर, लेखापाल देवकुमारी पाटले, जय भुवनेश्वरी महिला स्व सहायता समूह बहेराडीह के अध्यक्ष पुष्पा यादव, सचिव अमरीका यादव, विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन एफएलसीआरपी रेवती यादव और आभार बैंक मित्र सुमित्रा यादव ने ब्यक्त किया।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!