दशमत तुम अब मेरे दोस्त हो’, सीएम शिवराज ने पेशाब कांड के पीड़ित को घर बुलाया, पैर धोए और मांगी माफी

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी शख्स पर एक दबंग द्वारा पेशाब करने का मामला सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी से मुलाकात की है। सीएम शिवराज ने पीड़ित दशमत रावत को अपने आवास बुलाया और उनसे बातचीत की।

 



पैर धोए, मांगी माफी
शिवराज सिंह ने दशमत को घर बुलाकर उनके पैर धोए। सीएम ने दशमत को शॉल उड़ाकर उनका सम्मान भी किया। शिवराज सिंह ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से वीडियो ट्वीट किया है। शिवराज ने कहा कि मैं दशमत जी से माफी मांगता हूं। मेरे लिए जनता ही भगवान है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

सिंह ने दशमत को कहा सुदामा
इसके अलावा शिवराज ने दशमत से अनेक विषयों पर चर्चा भी की। शिवराज ने दशमत से पूछा कि क्या करते हो, घर चलाने के क्या साधन है, कौन कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? शिवराज ने दशमत को सुदामा भी कहा। सीएम ने कहा कि दशमत अब मेरे दोस्त हैं।

क्या है सीधी का पेशाब कांड?
गौरतलब है कि सीधी जिले में एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का मामला सामने आया था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स शराब के नशे आदिवासी शख्स पर पेशाब कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी का नाम प्रवेश शुक्ला है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रवेश शुक्ला बीजेपी का नेता है।

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

प्रवेश शुक्ला के घर चला बुलडोजर
वीडियो वायरल होने के बाद प्रवेश शुक्ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई भी हुई है। प्रवेश शुक्ला के अवैध कब्जे पर प्रशासन द्वारा बुलडोजर भी चलाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!