धर्मेंद्र संग ना रहने पर बोलीं हेमा मालिनी, कहा- ‘कोई भी ऐसा नहीं चाहता…’

नई दिल्ली: हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव स्टोरी का जिक्र अक्सर फैंस के बीच होता रहता है. हालांकि सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी के बाद से दोनों का जिक्र आए दिन हो रहा है. क्योंकि इस बिग फैट वेडिंग से सुपरस्टार की पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ एक तस्वीर सामने आई थी. जबकि हेमा मालिनी और उनकी बेटी ईशा और अहाना देओल शादी का हिस्सा नहीं बनी थीं.

 



इस बार फैंस के बीच कई सवाल उठते हुए दिखे थे. लेकिन एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन सामने नहीं था. इसी बीच शादी के बाद पति धर्मेंद्र से अलग रहने पर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है, जो सुर्खियों में आ गया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

लहरें को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने हाल ही में धर्मेंद्र के साथ अपने संबंधों के बारे में बात की और उनसे दूर रहने की वजह बताई. एक्ट्रेस ने कहा, “कोई भी ऐसा नहीं चाहता, लेकिन ऐसा हो जाता है. इसीलिए आपको कुबूल करना पड़ता है. वरना कोई ऐसा जीवन कोई नहीं जीना चाहता. हर महिला एक नॉर्मल फैमिली की तरह एक पति और बच्चे चाहती है. लेकिन कहीं न कहीं ऐसा हो गया.”

आगे एक्ट्रेस कहती हैं,”मुझे इस बात का बुरा नहीं लगता या मैं इससे नाराज नहीं हूं. मैं अपने आप से खुश हूं. मेरे दो बच्चे हैं, जिन्हें मैंने बहुत अच्छे से पाला है. बेशक, वह यानी धर्मेंद्र हमेशा साथ थे. दरअसल, उन्हें ही चिंता थी, ‘ बच्चों की जल्दी शादी होनी चाहिए’. इस पर मैंने कहा ‘होगी’ जब सही समय होगा जब सही व्यक्ति मिलेगा. भगवान और गुरु मां के आशीर्वाद से सब कुछ हुआ.”

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

गौरतलब है कि हेमा मालिनी, धर्मेंद्र संग अपनी शादी से भले ही खुश थीं, लेकिन उनके माता-पिता ने शुरू में उनके रिश्ते को अस्वीकार कर दिया था, जिसकी वजह सुपरस्टार की प्रकाश कौर से पहली शादी थी. दरअसल, धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना हेमा मालिनी से शादी की थी. पहली पत्नी से धर्मेंद्र के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, अजेता और विजेता देओल हैं. जबकि हेमा मालिनी के साथ उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हैं.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!