JanjgirChampa Big News : लंबे समय से फरार दुष्कर्म के आरोपी युवक ने कोर्ट में किया सरेंडर, शिवरीनारायण का रहने वाला है आरोपी, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के रहने वाले लंबे समय से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी युवक आकाश यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया है. आरोपी आकाश यादव ने पीड़िता से अक्टूबर 2020 से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था.

 



इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

दरअसल, शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि शिवरीनारायण के रहने वाले युवक आकाश यादव ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था, जिसके बाद से आरोपी युवक शादी से मुकर गया और आरोपी आकाश ने पीड़िता का नंबर असामाजिक तत्वों को दे दिया था. जिसके बाद लगातार पीड़िता को फ़ोन आने लगे. इसकी रिपोर्ट शिवरीनारायण थाना में दर्ज कराई थी, फिर आरोपी आकाश यादव फरार हो गया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में सायबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत विशेष गतिविधि का आयोजन

फिलहाल, कोर्ट में सरेंडर के बाद शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी आकाश यादव को जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

Related posts:

error: Content is protected !!