Janjgir Big News : जिला अस्पताल के डॉक्टर की ऑन ड्यूटी मौत, ऑपरेशन थियेटर में हुई मौत, ये रही वजह… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में मरीज का इलाज करते डॉक्टर शोभाराम बंजारे को हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही डॉक्टर की मौत हो गई. जिस वक्त यह घटना हुई, डॉक्टर शोभाराम बंजारे, गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई.

 



दुर्ग जिले के रहने वाले डॉक्टर शोभाराम बंजारे, पिछले साढ़े 3 साल से रिटायरमेंट के बाद संविदा पर जिला अस्पताल जांजगीर में कार्यरत थे. रात 8 बजे वे ऑपरेशन थियेटर में गर्भवती महिला का इलाज कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजन को सूचना दी गई है. सुबह शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत ने इस घटना की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!