JanjgirChampa Snake Rescue : डॉक्टर के घर में निकला विशेष प्रजाति का जहरीला सांप, मच गया था हड़कम्प, …फिर मसीहा बनकर पहुंचे स्नेकमेन, डायल 112 की टीम ने भी की मदद

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कापन ग़ांव में डॉक्टर के घर में विशेष प्रजाति का जहरीला सांप निकलने के बाद हड़कम्प मच गया. सूचना के बाद मौके पर डायल 112 के आरक्षक सुकृत जांगड़े और कमलाकांत पहुंचे, फिर अकलतरा के स्नेकमेन राजेन्द्र सोनी को बुलाया गया. इसके बाद रसल स्वैपर नाम के सांप का रेस्क्यू किया गया.यह सांप जहरीला है और अजगर प्रजाति का है, जिसे लोग अजगर समझ बैठते हैं और स्नेकबाईट की घटना हो जाती है. राहत की बात रही है कि समय रहते सांप का स्नेकमेन राजेन्द्र सोनी ने रेस्क्यू कर दिया.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

कापन ग़ांव निवासी डॉ व्हीएस कौशिक के घर में सांप निकलने के बाद हड़कम्प मच गया. तब लोग और ज्यादा डर गए, जब उसके जहरीला होने का पता चला. हालांकि, अकलतरा के स्नेकमेन राजेन्द्र सोनी ने जहरीले सांप का रेस्क्यू किया, जिसे वन विभाग को सौंपा जाएगा. खास बात यह है कि यह विशेष प्रजाति का सांप रसल स्वैपर, इस इलाके में नहीं पाया जाता.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!