Janjgir Big News : तालाब में डूबे मजदूर की लाश मिली, 15 घण्टे बाद मिली लाश, कल शाम को गोताखोर की टीम ने किया था रेस्क्यू, नैला क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. नैला क्षेत्र के कापन ग़ांव के तालाब में डूबे मजदूर की लाश 15 घण्टे बाद मिल गई है. कल शाम को होम गार्ड के गोताखोर की टीम ने रेस्क्यू किया था, लेकिन तालाब में डूबे मजदूर का पता नहों चला था. आज फिर रेस्क्यू टीम खोजबीन के लिए पहुंची, लेकिन मजदूर का शव तालाब में मिल गया. फिर शव को तालाब से बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई है.



दरअसल, झारखण्ड के धनबाद के रहने वाले संजय भुइयां, अन्य मजदूरों के साथ रेलवे लाइन में खम्भे गाड़ने के लिए 2 दिन पहले पहुंचा था. कल दोपहर 3 बजे वह अपने साथी के साथ तालाब में नहाने गया था, जहां तैरते वक्त डूब गया था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी और फिर होमगार्ड के गोताखोर की टीम को जानकारी दी गई थी.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

इसके बाद मौके पर पहुंचकर गोताखोर की टीम ने घण्टे भर तक तलाश की थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला और शाम होने की वजह से रेस्क्यू रोका गया था. आज खोजबीन के लिए होम गार्ड की रेस्क्यू टीम आज फिर पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही तालाब में मजदूर का शव मिल गया. मामले की सूचना नैला पुलिस को दी गई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़ द्वारा सत्र 2024-25 की मेरिट सूची जारी, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, बनाहिल के 17 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में स्थान बनाकर रचा इतिहास...

error: Content is protected !!