Janjgir News : 3 सूत्रीय मांगों को लेकर कचहरी चौक में धरना प्रदर्शन, धरना को समर्थन देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी चौक में छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी महिला/ पुरुष महासंघ द्वारा 3 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. इस धरना को समर्थन देने नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल पहुंचे.

 



उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ स्वच्छता दीदी महिला/ पुरुष महासंघ की मांग जायज है. उन्होंने आगे कहा कि छग की कांग्रेस सरकार, 12 हजार समूह की महिलाओं का रोजगार छीन ली है और उन्हें बेरोजगार बना दिया है. नगर और शहर को स्वच्छ रखने में सफाईकर्मियों की मुख्य भूमिका होती है. प्रत्येक दिन सुबह 4 बजे से नगर की सफाई में जुट जाते हैं. इनकी 3 सूत्रीय मांग जायज है और सरकार को मांगों को मानना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!