Janjgir Thief : ससुराल गई राजस्व निरीक्षक के घर और चोरों ने बोला धावा, 1 लाख नगद और जेवरात सहित 2 लाखों की हुई चोरी, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के हाउसिंग बोर्ड से चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. राजस्व निरीक्षक के घर चोरों ने धावा बोला है और 1 लाख नगद, सोने-चांदी के जेवरात सहित 2 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ जूर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

 



दरसअल, जागृति मिरे, चाम्पा में राजस्व निरीक्षक के पद पर पदस्थ है. जब वह कोरबा जिले के बालको, ससुराल गई थी और घर सूना था. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर का ताला तोड़ा और घर के भीतर आलमारी में रखे 1 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात सहित 2 लाख का माल चोरों ने पार कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!