JanjgirChampa FIR : नवागढ़ में पार्षद, उसकी पत्नी और उसके भाई ने की युवक से मारपीट, तीनों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र में युवक से पार्षद, उसकी पत्नी और उसके भाई ने मारपीट की है. इससे युवक सूरज बंजारे को चोट आई है. इस पर पुलिस ने मारपीट करने वाले पार्षद डालेश्वर साहू, उसकी पत्नी और उसके भाई खुलेश्वर साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 4 के सूरज बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने घर के पास गाड़ी में खड़ा था. बस्ती की तरफ से कार में डालेश्वर साहू आया और गाली-गलौज कर वहां पर रखे डंडे से मारपीट करने लगा. इतने में उसकी पत्नी और उसका भाई खुलेश्वर साहू भी आकर मारपीट करने लगे. मारपीट से युवक सूरज बंजारे को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने मारपीट करने वाले पार्षद डालेश्वर साहू, उसकी पत्नी और उसके भाई खुलेश्वर साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!