JanjgirChampa Arrest : सटोरिया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 38 सौ रुपए जब्त, नवागढ़ पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने केरा गांव से सट्टा खेलाने वाले सटोरिया पुनीराम बंजारे को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पुनीराम के खिलाफ छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम धारा 4 (क) जुआ एक्ट 6, 7 के तहत कार्रवाई की गई है. पुलिस ने आरोपी पुनिराम बंजारे के पास से 38 सौ रुपए को जब्त किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Training : आरसेटी के द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति 2.0 के तहत महिलाओं एवं पुरुषों को राजमिस्त्री का दिया जा रहा है 30 दिवसीय प्रशिक्षण...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख़बिर से सूचना मिली कि केरा गांव का पुनिराम बंजारे सट्टा-पट्टी खेला रहा है. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सट्टा खेलाने वाले जुआरी सटोरिया पुनीराम गिरफ्तार किया है और उसके पास से 38 सौ रुपए को जब्त किया है.

error: Content is protected !!