JanjgirChampa Arrest : टोनही कहकर मारपीट करने का मामला, पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार, अकलतरा क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के पीपरसत्ती गांव से टोनही प्रताड़ना और मारपीट का मामला सामने आया है. मामले में पुलिस ने 4 आरोपी सौरभ सिंह बरगाह, शिव सिंह बरगाह, शंकर सिंह बरगाह, त्रिलोक सिंह बरगाह को गिरफ्तार किया है और चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



पुलिस के मुताबिक, पीड़िता अपने घर के बाहर बैठी थी, तभी चार लोग आए. इसके बाद चारों ने काला जादू करने की बात कहते हुए पीड़िता को टोनही कहा और मारपीट की. मारपीट से पीड़िता को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

फिलहाल, मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506, 323, 34 और टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत अपराध दर्ज कर जांच की. जांच के बाद पुलिस ने 4 आरोपी सौरभ सिंह बरगाह, शिव सिंह बरगाह, शंकर सिंह बरगाह, त्रिलोक सिंह बरगाह को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti : सकर्रा में पुलिस चौकी का बिलासपुर IG रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ...

error: Content is protected !!