JanjgirChampa Arrest : दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने वाली दो जेठानी गिरफ्तार, अन्य 6 आरोपी फरार, बिलासपुर के तालापारा से हुई गिरफ्तारी, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पामगढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ पुलिस ने दहेज के नाम पर प्रताड़ित करने वाली आरोपी 2 जेठानी रमाबाई कश्यप, पुष्पांजलि कश्यप को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मामले के फरार अन्य 6 आरोपी पति, ससुर, 2 जेठ, देवर और देवरानी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ़ दहेज प्रताड़ना की धारा 498 (A), 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी शादी 2020 में बिलासपुर के व्यापार विहार निवासी गजेंद्र कश्यप से हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज कम लाने और बाइक नहीं लाने की बात को लेकर प्रताड़ित करते थे.

आरोपियों के द्वारा न्यायालय से गिरफ्तारी के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 2 जेठानी रमाबाई कश्यप और पुष्पांजली कश्यप को गिरफ्तार किया है. फिलहाल, फरार अन्य 6 आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : बीरभांठा में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, जिला पंचायत सभापति एवं प्रशिक्षण प्रभारी सुशीला सिन्हा रही मौजूद

error: Content is protected !!