JanjgirChampa Big Action : खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर 26 लोगों से धोखाधड़ी, रायगढ़ जिले से आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है. आरोपी भागीरथी साहू उर्फ गुड्डा के द्वारा खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर 26 लोगों को लोन दिलाने और रोजगार दिलाने के नाम पर 1 लाख 35 हजार की धोखाधड़ी की गई थी.



मामले में पुलिस ने आरोपी भागीरथी साहू को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, स्टाम्प सील, शपथ पत्र, बिल बुक, मोबाइल को जब्त किया है. आरोपी भागीरथी साहू, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के नगरदा गांव का रहने वाला है, जो वर्तमान में जांजगीर के कचहरी चौक में रहता है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Kharod Loot Case : खरौद की ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट के मामले में 5 माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, CCTV में कैद हुए थे बदमाश, ईनाम घोषित करने और पोस्टर जारी करने के बाद भी पुलिस के लंबे हाथ से बदमाश हैं दूर, व्यवसायियों में नाराजगी...

दरअसल, 14 मई को भागीरथी साहू, खुद को आरटीओ अधिकारी बताकर किरारी गांव के अशोक साहू की दुकान में जानकारी दी कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जांजगीर में बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए लोन के संबंध में बताते हुए आवेदन के लिए 35 सौ रुपये एवं 15 सौ बीमा की राशि जमा करने की बात कही.

इसके बाद आरोपी के झांसे में आकर 26 लोगों ने 5-5 हजार यानी 1 लाख 35 हजार रुपये उस दे दिए. इसके बाद आरोपी ने 26 लोगों को ढाई लाख का अनुदान राशि प्राप्त होने के संबंध में फर्जी दस्तावेज तैयार कर राशि हड़प ली. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 के तहत जुर्म दर्ज किया और आरोपी भागीरथी साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : पाली में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यो का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जताई कड़ी नाराजगी, पाली कॉलेज के निर्माणाधीन कांफ्रेस हॉल की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश, टीएस के अनुरूप नहीं मिले दरवाजे और सेनेटरी फिटिंग, नाराज कलेक्टर ने तोड़कर बदलने के दिए निर्देश, नए भवन में सीपेज सहित कई खामियां मिलने पर जताई नाराज़गी, कलेक्टर की सख्ती से हड़कम्प...

error: Content is protected !!