JanjgirChampa Arrest : रुपए के लेनदेन कर धोखाधड़ी करने का मामला, शिवरीनारायण पुलिस ने बैंककर्मी समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने खाते से रुपए की लेन-देन कर धोखाधड़ी करने वाले बैंककर्मी समेत दो आरोपी नरेंद्र कुमार माथुर और सुनील पटेल को गिरफ्तार किया है और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है. दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 506 (B), 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 मोबाइल, जिसमें बैंक संबंधित एकाउंट का लेन-देन मैसेज को बरामद किया गया है.

 



दरअसल, बरभाठा के 23 वर्षीय अभिषेक खांडेकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी नरेंद्र कुमार और सुनील के द्वारा बैंक खाता खुलवाने के बदले रुपए का लालच देकर उससे बैंक खाता खुलवाया. जिसके बाद अवैध लेनदेन कर धोखाधड़ी की गई एवं बैंक खाता बंद करवाने की बात पर दोनों आरोपियों के द्वारा जान से मारने की धमकी देने लगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

मामले में जांच के दौरान आरोपी नरेंद्र कुमार एवं सुनील कुमार से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि अभिषेक को रुपए का लालच देकर बैंक खाता खुलवाकर खाते का उपयोग महादेव ऑनलाइन सट्टे की रकम की लेनदेन में करने लगे. इसमें कुल 23 लाख रुपए लेनदेन कर धोखाधड़ी की गई.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

फिलहाल, शिवरीनारायण पुलिस ने पोड़ी गांव से 21 वर्षीय आरोपी नरेंद्र कुमार माथुर और उदयबंद थाना पचपेड़ी सुनील पटेल बैंक कर्मी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

error: Content is protected !!