JanjgirChampa Big News : पिकअप में बंधे DJ से गिरा 20 वर्षीय युवक, इलाज के दौरान हुई युवक की मौत, नवागढ़ थाना में पिकअप चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के पेंड्री गांव में पिकअप से बंधे DJ से 20 वर्षीय युवक संजय कर्ष गिर गया. इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसे इलाज के लिए कोरबा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान युवक संजय कर्ष की मौत हो गई है. पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

दरअसल, ओड़ेकेरा गांव के रामलाल कर्ष का 20 वर्षीय बेटा संजय कर्ष, पिकअप में बंधे DJ में बैठा था, जो ऊपर से गिर गया. इससे युवक संजय के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसे इलाज के लिए कोरबा में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान युवक संजय की मौत हो गई.

फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक CG 12 E 0961 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!