JanjgirChampa Bike Thief : बाइक की चोरी करने वाले 19 वर्षीय युवक के साथ अन्य 3 नाबालिग बालक गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 4 बाइक जब्त, तीनों नाबालिग बालक भेजे गए बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के राछाभाठा से चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहे 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है और अन्य 3 नाबालिग बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेमरा के पुष्पराज सिंह भारद्वाज की बाइक और खैरताल के संजय मनहर की बाइक की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली थी, जिसकी रिपोर्ट नवागढ़ थाना में दर्ज कराई गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

मुखबिर से सूचना मिली कि राचाभांठा के 19 वर्षीय युवक आशीष अजगल्ले और उसके अन्य 3 साथी बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं. इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी आशीष अजगल्ले से बाइक मिलने के बाद उसने कोई कागजात नहीं रहने और चोरी करने की बात बताया. 4 बाइक को अपने अन्य 3 नाबालिग बालकों के साथ मिलकर नवागढ़ के बाजार, खैरताल बाजार, पोड़ी और पामगढ़ से चोरी करने की बात कही.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

नवागढ़ पुलिस ने राचाभांठा निवासी 19 वर्षीय आशीष अजगल्ले के साथ अन्य 3 नाबालिक बालकों को गिरफ्तार किया है.

error: Content is protected !!