JanjgirChampa FIR : नवविवाहिता से दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का मामला, आरोपी पति भारतीय वायुसेना विभाग में है कार्यरत, जबरदस्ती कराया गर्भपात, नवागढ़ थाना में आरोपी पति, सास-ससुर के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के अमोरा गांव की रहने वाली वाली नवविवाहिता से शादी के दूसरे दिन से ही दहेज की मांग कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. नवविवाहिता से उसके आरोपी पति मोहनलाल साहू, ससुर महेशराम साहू, ससुर अमरीका बाई साहू के द्वारा 5 लाख रुपए की मांग कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे. मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी, पति, सास-ससुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 (A), 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अमोरा गांव की पीड़िता नवविवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी शादी सक्ती जिले के हरेठीकला गांव के मोहनलाल साहू से 03 मई 2022 को हुई थी, जो आगरा में भारतीय वायुसेना विभाग में कार्यरत है. शादी के दूसरे दिन से ही आरोपी पति मोहनलाल साहू, ससुर महेशराम साहू और सास अमरीका बाई साहू के द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे और दहेज में 5 लाख नगदी की मांग करने लगे.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

इसके साथ ही नवविवाहिता से आरोपी पति, ससुर-सास के द्वारा मारपीट की जाती थी. उसका पति आरोपी मोहनलाल साहू, नवविवाहिता को आगरा ले गया था, जहां महिला गर्भवती हो गई, उसे टेबलेट खिलाकर गर्भपात करा दिया और गला दबाकर मारपीट करने लगा. इससे तंग आकर महिला आगरा से अपने मायके अमोरा आ गई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

फिलहाल, मामले में नवागढ़ पुलिस ने आरोपी पति मोहनलाल साहू, ससुर महेशराम साहू और सास अमरीका बाई साहू के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

Related posts:

error: Content is protected !!