JanjgirChampa Thief : घर में हुई नगद रुपए और सोने चांदी के जेवरात की चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने अमोदी गांव के घर से नगद रुपए और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



दरअसल, संतोष कुमार साहू ने बम्हनीडीह थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह काम करने के लिए PIL कारखाना गया था, तभी उसकी पत्नी ने फोन करके बताया कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा हुआ है. तब संतोष कुमार साहू घर गया तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था और आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात कीमती लगभग 95 हजार रुपए, नगद 48 हजार रूपए एवं SBI और ग्रामीण बैंक की ATM कार्ड को कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया था.

संतोष कुमार साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380 और 454 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!