JanjgirChampa : नवविवाहिता ने बाथरूम में लगाई फांसी, कारण अज्ञात, मौके पर पहुंचे तहसीलदार, जांच में जुटी पामगढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में नवविवाहिता महिला ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कुछ महीने पहले मृतक महिला पानिका लहरे की शादी हुई थी. महिला ने किस कारण से आत्महत्या की है, इसका अभी पता नहीं चला है. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा है.

 



मिली जानकारी के अनुसार, भिलौनी गांव के जयंत की शादी भुईगांव की पानिका लहरे से कुछ माह पहले हुई थी. दोपहर में खाना खाकर सभी आराम कर रहे थे. कुछ देर बाद घर के सदस्य ने पानिका लहरे की घर के बाथरूम रस्सी से बंधी लाश देखी और पुलिस को सूचना दी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

फिर घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार अश्वनी चन्द्रा के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!