JanjgirChampa RoadBlock Arrest : चक्काजाम कर वाहनों में तोड़फोड़ और बलवा का मामला, नाबालिग सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 6 से ज्यादा आरोपी अब भी फरार, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने ठड़गाबहरा में चक्काजाम कर वाहन में तोड़फोड़ और बलवा के मामले में नाबालिग सहित 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं 6 से ज्यादा आरोपी अब भी फरार हैं. 12 जुलाई को अज्ञात वाहन के कुचलने से युवक की मौत हो गई थी.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा

आक्रोशित लोगों ने हरदीबाजार-कोरबा रोड पर चक्काजाम किया था और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था. मामले में पुलिस ने आरोपी रवि कुर्रे, परदेशी कुर्रे, गोरखनाथ कुर्रे, धर्मेंद्र दिवाकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं 1 नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह कोरबा भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : 20 निष्कासितों की कांग्रेस में घर वापसी, देखिए सूची...

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि 12 जुलाई को बलौदा के ठड़गाहरा में अज्ञात वाहन के कुचलने से बाइक सवार परमेश्वर कुर्रे की मौत हो गई थी. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने 5 घंटे तक चक्काजाम किया था. प्रकरण के 6 से ज्यादा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.

error: Content is protected !!