90 लाख रुपये से ज्यादा नकदी अफसर रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जांच हुई तो घर और बैंक ने उगले नोट

जयपुर: ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर उदयपुर इकाई द्वारा कल चित्तौड़गढ़ में कार्यवाही करते हुये राजेन्द्र प्रसाद लखारा अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड चित्तौड़गढ़ को परिवादी से 4 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। आज आरोपी अधिशासी अभियंता के एच.डी.एफ.सी. बैंक स्थित एक लॉकर की तलाशी में 20 लाख 91 हजार रुपये नगद मिले हैं।

 



भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक श्री हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की उदयपुर इकाई द्वारा दिनांक 12-7-2023 को चित्तौड़गढ़ में कार्यवाही करते हुये राजेन्द्र प्रसाद लखारा अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड चित्तौड़गढ़ को परिवादी से 4 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। उसके पश्चात से आरोपी के आवास एवं ठिकानों की तलाशी का काम जारी था।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

आज एसीबी उदयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस श्री राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सुपरवीजन में एसीबी की उदयपुर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह के नेतृत्व में एसीबी टीम द्वारा आरोपी अधिशासी अभियंता के एच.डी.एफ.सी. बैंक के लॉकर की तलाशी ली गई। बैंक लॉकर की तलाशी में 20 लाख 91 हजार रुपये नगद मिले हैं। इस प्रकार अब तक आरोपी अधिशासी अभियंता के कब्जे से 89 लाख 67 हजार रुपये की नगदी बरामद की जा चुकी है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस श्री सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। जिसमें और भी सम्पत्तियों के बारे में खुलासा होने की संभावना है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत आय से अधिक सम्पत्ति का प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। (Rajasthan ACB ne Jabt Kiye 90 Lakh Rupaye) विदित रहे कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!