JanjgirChampa Suspend : दो पटवारी निलंबित, पामगढ़ क्षेत्र के हैं दोनों पटवारी, इस वजह से कलेक्टर के निर्देश पर हुई बड़ी कार्रवाई

जाजंगीर-चाम्पा. त्रुटिपूर्ण गिरदावरी कर धान फसल दर्ज किये जाने पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर दो पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। पटवारी श्रीमती श्रद्धा जांगड़े, पटवारी, प.ह.नं. 11, ग्राम – लगरा और पटवारी श्री रंजित जांगड़े, पटवारी, प.ह.नं. 17, ग्राम – मेंऊ, तहसील – पामगढ़ के संबंध में तहसील कार्यालय पामगढ़ से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर त्रुटिपूर्ण गिरदावरी कर

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

धान फसल दर्ज करने के कारण, शासकीय कार्य के प्रति लापवाही प्रथम दृष्टया परिलक्षित होने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम – 9 के तहत पटवारी श्रीमती श्रद्धा जांगड़े और पटवारी रंजित जांगड़े को एसडीएम पामगढ़ द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर तहसीलदार पामगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए विभागीय जांच संस्थित किया गया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय तहसील कार्यालय पामगढ़ किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!