Sakti News : टमाटर के रेट को लेकर सब्जी विक्रेता महिला से गाली-गलौज और डंडे से मारपीट, युवक के खिलाफ जैजैपुर थाना में हुई FIR, महिला के सिर में आई चोट, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. जैजैपुर थाना क्षेत्र के कचंदा गांव के बाजार में टमाटर के रेट को लेकर सब्जी विक्रेता महिला से गाली-गलौज और डंडे से मारपीट हुई है. जिससे महिला के सिर पर चोट आई है. महिला को गाली-गलौज और डंडे से मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ जैजैपुर थाने में एफआईआर दर्ज हुआ है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



जैजैपुर टीआई सतरूपा तारम में बताया कि कचंदा गांव के बाजार में छोटे रबेली गांव का युवक कृष्ण कुमार सतनामी. सब्जी विक्रेता महिला प्रेमबाई टंडन से टमाटर खरीदने गया और टमाटर के रेट को लेकर महिला और युवक के बीच विवाद हुआ. इसके बाद युवक ने महिला से गाली-गलौज और डंडे से मारपीट कर दी है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

रिपोर्ट पर पुलिस ने गाली-गलौज और डंडे से मारपीट करने वाले युवक कृष्ण कुमार सतनामी के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले में जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!