UCC को लेकर जया किशोरी का बयान आया सामने, देश के हित को लेकर कही ये बात

ग्वालियर। कथावाचक और भजन गायिका जया किशोरी आज अपनी भागवत और भजन, मोटिवेशनल स्पीकर के लिए जानी जाती है। पूरे देश में उनके करोड़ों भक्त हैं। जया किशोरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इतना ही नहीं मीडिया के द्वारा उनसे कई प्रकार के शादी के जुड़े सवाल भी पूछे जाते हैं जिन पर वह अपने स्तर पर जवाब दे देती हैं। भारत में यूसीसी को लेकर बीजेपी समर्थन जुटाने को लेकर लगी हुई है। इसी बीच यूसीसी को लेकर जया किशोरी ने भी बयान दिया है। UCC को लेकर जया किशोरी ने कहा कि जो भी काम देश के हित में हो, अच्छा हो, शांति से हो, जो देश के लोगों को आगे बढ़ाए, वह जरूर करना चाहिए।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

नागरिक संहिता कानून (UCC) को लेकर मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने कहा कि जो भी काम देश के हित में हो, अच्छा हो, शांति से हो, देश को आगे बढ़ाए लिए वो काम जरूर होना चाहिए। हिंदू राष्ट्र के समर्थन के सवाल पर जया किशोरी ने कहा कि सनातन धर्म आगे बढ़ेगा तो खुशी होगी। जो हो वो कानून के दायरे में हो।

हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर जया किशोरी का बयान

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

इसके अलावा बागेश्वर धाम पीठाधीश धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने वाले बयान को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो जया ने जवाब में कहा- मैंने उनको कभी सुना नहीं है। मैं कथा करती हूं। कथा तक ही सीमित हूं। लोगों के साथ क्या होना चाहिए इसके लिए सरकार बैठी है। वह अपना काम कर रही है। उनका काम उनको सौंप दिया जाए। मैं कथा करती हूं। कथा कर लूं अच्छे से यही काफी होगा।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!