बॉक्स ऑफिस पर कमाई की सूनामी लाने वाली है ओपेनहाइमर, फर्स्ट डे के शो के बिक चुके हैं 90 हजार टिकट

नई दिल्ली: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7 की चर्चा जोरों पर है. वहीं फैंस भी इस फिल्म के दीवाने हैं. इसी बीच दो और हॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है, जिनकी एडवांस बुकिंग देख फैंस खुश होने वाले हैं. दरअसल, फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलन की ओपेनहाइमर ने पहले दिन 90,000 टिकटें बेच दी है.

 



पत्रकार हिमेश मांकड़ के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, ओपेनहाइमर ने पहले दिन के लिए पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस की तीन मल्टी-स्क्रीन सीरीज में 90,000 टिकट बेच दिए हैं. जबकि भारत में एडवांस बुकिंग शुरू करने वाली बार्बी पहले दिन 16,000 टिकटें बेच चुकी है. वहीं टिकट की कमत की बात करें तो ओपनहाइमर की कीमत 2,450 हजार रुपए बताई जा रही है, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ जाएंगे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

गौरतलब है कि हाल ही में ओपेनहाइमर एक्टर सिलियन ने खुलासा किया था कि उन्होंने रॉबर्ट ओपेनहाइमर की भूमिका निभाने से पहले भगवद गीता पढ़ी थी. इसके अलावा पहले परमाणु बम पर बनी यह खास फिल्म वीएफएक्स के इस्तेमाल किए बिना बनी है, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

बता दें, पिछले हफ्ते टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म मिशन इम्पॉसिबल 7 भारत में रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का बेतहाशा प्यार मिल रहा है. वहीं 7 दिनों में फिल्म ने 70 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. जबकि सत्यप्रेम की कथा और कैरी ऑन जट्टा का बॉक्स ऑफिस इस फिल्म के कारण कमजोर पड़ गया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

Related posts:

error: Content is protected !!