Pratibha Samman Samaroh : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति प्रतिभा सम्मान 28 जुलाई को, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में होगा आयोजन, जैजैपुर विधायक, कलेक्टर समेत अन्य अतिथि होंगे शामिल

जांजगीर-सक्ती. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 28 जुलाई को दोपहर 2 बजे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, प्रायमरी स्कूल और मिडिल स्कूल घिवरा के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा.

 



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा होंगे. अध्यक्षता सक्ती कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना करेंगी. विशिष्ट अतिथि के रूप में बम्हनीडीह जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आशा बालेश्वर साहू, जैजैपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष सोनसाय देवांगन, डीईओ बीएल खरे, जैजैपुर बीईओ विजय सिदार, घिवरा की सरपंच दुलौरिन बाई भारद्वाज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष चिंताराम कश्यप और प्राचार्य लक्ष्मीनारायण डडसेना मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू स्मृति आयोजन समिति के संयोजक राजकुमार साहू एवं सक्ती के आईएनएच संवाददाता राजीव लोचन साहू ने अभिभावकों, स्थानीयजन और क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila : नैला दुर्गोत्सव में दान पत्र पर लकी ड्रा हुआ, देखिए सूची... किन्हें-किन्हें इनाम मिला...

Related posts:

error: Content is protected !!