बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, इन खिलाडियों की चमकी किस्मत… जानें

नई दिल्ली : भारत के बांग्लादेश दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है और सेलेक्टर्स ने कुछ खिलाड़ियों की किस्मत खोलने का काम भी किया है। भारत ने 9 जुलाई से मीरपुर में शुरू होने वाले बांग्लादेश के सीमित ओवरों के दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा की, जिसमें दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और विकेटकीपर ऋचा घोष को बाहर रखा गया।

 



तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और विकेटकीपर ऋचा घोष के अलावा युवा ऑफ स्पिनर श्रेयंका पाटिल को नजरअंदाज किया गया। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : सरपंच दिलदार खूंटे की पहल से बड़ेमुड़पार गांव हुआ CCTV युक्त, 11 चौक-चौराहों और स्कूलों में लगे CCTV कैमरा, असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

सेलेक्टर्स ने खोली इन खिलाड़ियों की किस्मत

सभी छह मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (SBNCS) में खेले जाएंगे। हरमनप्रीत कौर टीम का नेतृत्व करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान है। विकेटकीपर बल्लेबाज घोष को बाहर किया जाना आश्चर्यजनक है। इसके लिए कोई कारण भी नहीं बताया गया है।

भारतीय टी20 टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, मिन्नू मणि।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

भारतीय वनडे टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पुनिया, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह , अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, स्नेह राणा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : तुर्रीधाम के शिव मंदिर में बनारस की तर्ज पर होगी गंगा आरती, 56 भोग और आकर्षक झांकिया होंगी महोत्सव का मुख्य आकर्षण

Related posts:

error: Content is protected !!