CSK: सुपर किंग्स के फैंस को लगा बड़ा झटका, इस स्टार खिलाड़ी ने अब लीग में ना खेलने का लिया फैसला

Super Kings Franchise: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) निजी कारणों से अमेरिका के क्रिकेट टूर्नामेंट मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) से हट गए हैं. अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने जून में इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी टैक्सास सुपर किंग्स के साथ अनुबंध किया था. उनका यह फैसला ऐसे समय में आया है जबकि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) भारतीय खिलाड़ियों के पूर्व निर्धारित संन्यास को रोकने के लिए कूलिंग ऑफ पीरियड की व्यवस्था करने पर विचार कर रहा है.

 



 

 

 

अंबाती रायुडू ने अचानक नाम लिया वापस

भारत के सक्रिय खिलाड़ी विदेशी लीग में नहीं खेल सकते हैं लेकिन संन्यास लेने के बाद वे इनमें खेल सकते हैं. टैक्सास सुपर किंग्स ने बयान में कहा, ‘अंबाती रायुडू निजी कारणों से टैक्सास सुपर किंग्स की तरफ से एमएलसी के पहले सत्र में भाग लेने के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे.’ मेजर लीग क्रिकेट अमेरिका में 13 जुलाई से 30 जुलाई तक खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस जैसी आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने भी एमएलसी में टीम खरीद रखी हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

 

आईपीएल 2023 के फाइनल में मचाया धमाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) का फाइनल मैच चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के धाकड़ बल्लेबाज अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) के आईपीएल करियर का आखिरी मैच था. फाइनल मैच में अंबाती रायुडू के बल्ले से एक विस्फोटक पारी देखने को मिली. उन्होंने 8 गेंदों पर 237.50 की स्टाइक रेट से 19 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 1 चौका और 2 छक्के जड़े थे. रायुडू ने इस मैच से पहले एक ट्वीट करते हुए अपने संन्यास का ऐलान किया था.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

 

अंबाती रायुडू का IPL करियर

अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने साल 2010 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी. अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अलावा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian) का हिस्सा रहे हैं. रायुडू (Ambati Rayudu) साल 2018 से सीएसके के लिए खेल रहे हैं. अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) ने आईपीएल में कुल 204 मैचों में 28.23 की औसत से 4348 रन बनाए हैं. रायुडू आईपीएल में 22 अर्धशतक और 1 शतक जड़ चुके हैं. वहीं, अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) 6 बार आईपीएल जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!