दुनिया ने देखी चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग, पड़ोसी देश चीन से आई ये टिप्पणी. पढ़िए..

Chandrayaan-3: भारत ने चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। इस सफल लॉन्चिंग पूरी दुनिया ने देखा। इसे लेकर देश में तो खुशी की लहर है, दुनियाभर की अंतरिक्ष एजेंसियों से इसरो को बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। ब्रिटेन, जापान की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भी भारत को सफल लॉन्चिंग के लिए बधाई दी है। वहीं चीन से भी भारत के चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग को लेकर टिप्पणी आई है। चीन के सरकारी मीडिया ने भी चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर अपने लेख में बधाई दी है।

 



 

 

 

 

जापान और ब्रिटेन ने ट्विटर पर लिखा बधाई संदेश
देश के तीसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के सफल लॉन्च पर चारों तरफ खुशी की लहर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने LVM3-M4 रॉकेट के जरिए अपने तीसरे मून मिशन-‘चंद्रयान-3’ को सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया। इस सफलता पर जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपने ट्वीट में लिखा कि ‘भारत को चंद्रयान की सफल्तापूर्वक लॉन्चिंगे पर बधाई। ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी ने यूके स्पेस ने भारत को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा ‘मंजिल, चांद…चंद्रयान की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के लिए इसरो को बधाई।’

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ शिक्षण संस्थान बनाहिल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-छात्राओं में दिखा विशेष उत्साह

 

 

 

चीनी अखबार  ने इस तरह दी बधाई
चीन के सरकारी अखबार  ने भी भारत की चंद्रयान 3 की सफल्तापूर्वक लॉन्चिंग पर बधाई दी। भारत की सफलताओं पर तंज कसने वाले इस अखबार ने अपने ट्वीट में लिखा ‘बधाई हो, भारत ने शुक्रवार को अपने चंद्र मिशन चंद्रयान 3 को कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है। उम्मीद है कि अंतरिक्ष यान अगस्त में चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग कर लेगा। यदि भारत इस कोशिश में सफल रहा तो चंद्रमा पर कंट्रोल्ड लैंडिंग करने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा।’
2008 में लॉन्च किया था पहला चंद्र मिशन
इसरो ने अपने चंद्र मिशन के लिए पहला चंद्रयान-1 साल 2008 में लॉन्च किया था जिसमें सिर्फ एक ऑर्बिटर था। इसरो ने साल 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च किया जिसमें ऑर्बिटर के साथ-साथ लैंडर और रोवर भी थे। वहीं, चंद्रयान-3 में सिर्फ लैंडर और रोवर है, ऑर्बिटर नहीं। इसरो ने लैंडर को ‘विक्रम’ और रोवर को ‘प्रज्ञान’ नाम दिया है। रोवर छह पहियों का एक रोबोट है जो लैंडिंग के बाद बाहर आता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर जयश्री जैन रैनखोल और दमाउधारा ऋषभतीर्थ स्थल पर पहुंची, पर्यटन को बढ़ावा और संभावनाओं के विकास के दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!