अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय नगरदा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय नगरदा के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको एवं शिक्षक गण के सहयोग द्वारा दिनांक 6 जुलाई को महाविद्यालय परिसर मे वृक्षारोपण किया गया।



 

 

 

इस कार्यक्रम मे उपस्थित महाविद्यालय के प्राचार्य के. पी. कुर्रे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को वृक्षों के महत्व के बारे मे विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा की वृक्षारोपण यानी वृक्ष लगाना। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अमित कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन मे कहा की पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं। प्रो. आशीष दुबे अपने शब्दो मे कहा की वातावरण को संतुलित बनाये रखने के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है इससे हमें अनेक प्रकार की जड़ी बूटीया प्राप्त होता है, प्रो. अरविन्द जगदेव ने पेड़ो के देख-रेख सम्बंधित गतिविधियों के बारे मे विस्तार से बताया उक्त कार्यक्रम रासेयों के सक्रिय कार्यक्रम अधिकारी प्रो. मुन्ना सिदार ने अपने सम्बोधन मे कहा की पेड़ पौधे हमेशा दूसरों के लिए ही करते है जैसे पेड़ पौधे हमे फल, फूल ,हवा ,जड़ी बूटियां देते है। लेकिन वो खुद के लिए कुछ नही करते लेकिन हमारा कर्तव्य बनता है कि हमे ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए और लोगो को भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : ट्रैक्टर में बाराती बनकर पहुंची पुलिस की टीम, 8 जुआरी पकड़ाए, 26 हजार रुपये, 2 कार और 7 मोबाइल जब्त, फिल्मी स्टाइल में पुलिस की कार्रवाई की हो रही खूब चर्चा...

 

 

 

स्वयंसेवकों को हमेशा अपने जीवन मे समाज कल्याण करने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य सहित समस्त प्राध्यापक गण,कार्यालयीन स्टाफ मनोज राठौर,स्वयंसेवक ज्योति प्रकाश यादव, रुपनारायण, शिव साहू, प्रदीप खुटे, महावीर ,आनंद कंवर,जयप्रकाश सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : कलेक्टर के सख्त निर्देश के बाद अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 1000 ट्रिप रेत जब्त, रेत माफिया में हड़कम्प...

error: Content is protected !!