Akaltara News : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अकलतरा को मिली सौगात, कार्यक्रम में सांसद, विधायक, कलेक्टर और नपा अध्यक्ष रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां स्टेशन के पुनर्विकास के कार्यों का शिलान्यास किया गया. इस मौके पर सांसद गुहाराम अजगल्ले, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, नगर पालिका अकलतरा की अध्यक्ष शांति भरते मौजूद थीं.

 



इस दौरान सांसद गुहाराम अजगल्ले ने कहा कि अकलतरा स्टेशन का अब योजना के तहत चहुमुंखी विकास होगा.
अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि जनता को बड़ी सौगात मिली है. अब अकलतरा स्टेशन का चौतरफा विकास होगा.
रेलवे के DCM विकास कश्यप ने कहा कि अकलतरा स्टेशन में संसाधन में बढ़ोतरी होगी और आधुनिक सिस्टम के साथ कार्य होंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : दलहन, तिलहन और प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी आयोजित, कृषि विज्ञान केंद्र में मना भगवान बलराम की जयंती

Related posts:

error: Content is protected !!