Barbie ने दुनियाभर में की एक अरब डॉलर की कमाई, पहली बार किसी महिला डायरेक्टर की फिल्म ने बनाया यह रिकॉर्ड

नई दिल्ली: बार्बी फिल्म की धमाकेदार कमाई का सफर तो जारी है ही, तीन ही हफ्ते में फिल्म ने बड़ा कीर्तिमान रच दिया है. कमाई के मामले में बार्बी ने पहले दिन से ही तेज रफ्तार पकड़ ली थी. इस फिल्म को दर्शकों ने बड़े पर्दे पर हाथोंहाथ लिया. और, अब इस गुलाबी गुड़िया ने फिल्म की महिला डायरेक्टर के नाम एक बड़ा इतिहास दर्ज करवा दिया है. जिसकी उम्मीद खुद शायद फिल्म मेकर वॉर्नर ब्रदर्स को नहीं थी. बार्बी की कमाई के आंकड़े लाखों, करोड़ों का आंकड़ा पार कर चुके हैं. रिलीज के बाद से अब तक बार्बी ने एक बिलियन डॉलर की कमाई करके एक जबरदस्त रिकॉर्ड बना लिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

हॉलीवुड फिल्मों की दुनिया में सिर्फ 28 मेल डायरेक्टर्स ऐसे हैं जिनकी सोलो डायरेक्टोरियल मूवी बिलियन डॉलर क्लब में शामिल थी. अब इस क्लब में ग्रेटा गर्विग भी शामिल हो गई हैं. इस क्लब में एंट्री लेने वाली वो सिर्फ हॉलवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की पहली फीमेल डायरेक्टर हैं. रिलीज के बाद से अब तक बार्बी ने अमेरिका में 459 मिलियन डॉलर कमाए और ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 572 मिलियन डॉलर की कमाई की है. इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा कमाई वाली साल की दूसरी फिल्म बन गई है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

बार्बी की फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले खुद फिल्म के मेकर्स को इसकी इस शानदार कामयाबी की उम्मीद नहीं थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बार्बी को लेकर फिल्म डायरेक्टर ग्रेटा गर्विग के पिंक टिंटेड विजन पर वॉर्नर ब्रदर्स को भी डाउट था. लेकिन डायरेक्टर और बार्बी ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया. ग्रेटा गर्विग से पहले गेल गेडोट और कैप्टन मार्वल जैसी फिल्में बनाकर भी महिला डायरेक्टर्स सुर्खियां हासिल कर चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!