Chhattisgarh Crime News : पास में पड़ा हुआ था पति का शव, उसकी पत्नी के साथ युवक कर रहा था रेप, दिल दहला देगी ये घटना…

अंबिकापुर. एक खौफनाक घटना में एक युवक की हैवानियत नजर आयी है. अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा में हुई एक घटना में एक बदमाश ने युवक की हत्या कर उसकी पत्नी से रेप किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक तरफ उसके पति की लाश पड़ी थी तो वहीं आरोपी डरा धमकाकर उसके साथ रेप कर रहा था, फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.मिली जानकारी के अनुसार, दर्रीपारा स्थित निर्माणधीन मकान में झोपड़ी बनाकर जशपुर निवासी 42 वर्षीय सुखलाल रहता था. उसने एक महिला को पत्नी बनाकर रखा था. सोमवार की रात को सुखलाल व उसकी पत्नी खाना खाकर सो रहे थे. इस बीच रात करीब 12 बजे पूर्व परिचित कार्तिक कोरवा 21 साल का सुखलाल की झोपड़ी में पहुंचा और दंपती के साथ बदसलूकी करने लगा था.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

युवक से कहने लगा कि उसकी पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध है. इस बात पर दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ी कि आरोपी ने डंडे से महिला के पति के सिर पर वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर आरोपी ने पति की लाश के बगल में उसकी पत्नी को डरा धमकाकर रेप किया.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

मामले की सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मृतक की पत्नी की तरहरीर पर पुलिस ने हत्या और रेप का मामला दर्ज किया है. साथ ही, महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302, 376 व 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!