JanjgirChampa News : रिंगनी कंजी नाला के पुल को पार करते बाइक समेत बहते युवक को बचाने वाले ग्रामीणों का SP ने किया सम्मान

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के रिंगनी के कंजी नाला के पुल को पार करते बाइक समेत बहते युवक को बचाने वाले ग्रामीणों का एसपी विजय अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है और उनका मनोबल बढ़ाया है.

 



दरअसल, जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव के उमेश तिवारी और सन्तोष आदित्य, गिधौरी की ओर बाइक से गए थे. एक दिन पहले रात के वक्त 8 बजे बाइक से अपने गांव खोखरा लौट रहे थे. वे रिंगनी गांव के कंजी नाला के पास पहुंचे तो पुल के ऊपर पानी बह रहा था. फिर भी बाइक से पुल को पार करने की कोशिश की. इस दौरान पानी का बहाव देख बाइक में बैठा युवक सन्तोष आदित्य पीछे हो गया और बाइक चला रहा युवक उमेश तिवारी, बाइक समेत पानी के तेज बहाव से नाला में बह गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

इस दौरान युवक उमेश तिवारी ने 100 मीटर आगे पेड़ को पकड़ लिया और चिल्लाने लगा. उसकी आवाज को लोगों ने सुना और फिर उसे बचाने की कवायद शुरू हुई और ग्रामीणों ने उसे बचा लिया, फिर खरौद अस्पताल ले जाया गया. युवक को दवाई दी गई. आज एसपी विजय अग्रवाल ने युवक को बचाने वाले ग्रामीणों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!