Sakti Big News : पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरे पति-पत्नी, दोनों की हुई मौत, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित, जांच में जुटी पुलिस सक्ती पुलिस, SP एमआर आहिरे ने की घटना की पुष्टि

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के सुवाडेरा पुल के पास पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी है. टक्कर से दोनों पुल से नीचे गिर गए और सक्ती के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.सक्ती एसपी एमआर आहिरे ने बताया कि सरहर गांव के महावीर चंद्रा और उसकी पत्नी, बाइक में सवार होकर सक्ती से बाराद्वार की ओर जा रहे थे, तभी सुवाडेरा पुल के पास पिकअप वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी, जिससे दोनों पुल से नीचे गिर गए और सक्ती के अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

दूसरी ओर, पिकअप ड्राइवर को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी. फिलहाल, मामले में जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!