Janjgir Big News : होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली, मचा हड़कम्प, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के लिंक रोड स्थित मयंक होटल के कमरे में युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. मृतक युवक का नाम अभिजीत था, जो पुणे का रहने वाला था. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम कराया गया है. पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.



इसे भी पढ़े -  Sakti Big Breaking : वेदांता प्लांट हादसे में 4 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा मजदूर घायल, 11 मजदूर भेजे गए रायगढ़...

दरअसल, पुणे के रहने वाला अभिजीत 23 अगस्त को निकला था और 24 अगस्त को रिकव्हरी के काम से जांजगीर पहुंचा था. यहां मयंक होटल में रुका था और रात को खाना भी आर्डर किया था.

फिर 25 अगस्त को दरवाजा नहीं खुला, तब 26 अगस्त को होटल के मैनेजर ने पुलिस को सूचना दी और फिर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाकर देखा तो बेड पर युवक का शव पड़ा हुआ था. पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजन को दी, जिसके बाद मृतक युवक के परिजन जांजगीर पहुंचे. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

इसे भी पढ़े -  मध्यप्रदेश में युवा कवि योगेश्वर सिंह राठौर हुए सम्मानित...

error: Content is protected !!