JanjgirChampa Murder Arrest : ताश खेलने से मना किया तो मिली मौत, हत्या की वारदात के 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी फरार, इस तरह पुलिस तक पहुंचा मामला… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने उसलापुर गांव में हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, वहीं प्रकरण का 1 अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

 



दरअसल, वारदात 13 जुलाई को हुई थी. शंकर दास ने ताश खेलने से मना किया तो पुरुषोत्तम दास, हेमंत दास, रूबल दास ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर टंगिया, रॉड और डण्डे से शंकरदास पर हमला कर दिया. हमले से शंकर दास को गम्भीर चोट आई और उसे गम्भीर हालत में बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने इलाज के दौरान 15 जुलाई को दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

मामले में पुलिस की जांच जारी थी. पीएम रिपोर्ट से सिर पर गम्भीर चोट पहुंचाने की वजह से मौत होने का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस ने 3 आरोपी पुरुषोत्तम दास, हेमंत दास और रूबल दास को गिरफ्तार किया, वहीं प्रकरण का 1 अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

Related posts:

error: Content is protected !!