Janjgir News : 52 वां केवी राज्यस्तरीय टूर्नामेंट के तहत जांजगीर केंद्रीय विद्यालय के 6 छात्र-छात्राओं का नेशनल लेवल पर खेलने के लिए हुआ चयन

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं का नेशनल लेवल पर खेलने के लिए चयन हुआ है. अभी हाल ही में 52 वां केवी राज्यस्तरीय टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. जिसमें केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट शामिल हुए और यहां से 2 छात्रा एथलीट में, 3 छात्र कब्बडी में और 1 छात्रा ताइक्वांडो में चयन हुआ है. यहां छात्र-छात्राओं ने अपने चयन होने का श्रेय स्कूल प्राचार्य राहुल देव और स्पोर्ट्स टीचर मनोज कुमार को दिया है. बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के बाद छात्र-छात्राओं में उत्साह बढ़ा है.

 



इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

दरअसल, केंद्रीय विद्यालय जांजगीर के छात्र-छात्राओं का ताइक्वांडो, रेस, हाई जम्प, कबड्डी अंडर-17 में 6 स्टूडेंट्स का चयन हुआ है. इसमें एथलीट के तहत 4 सौ मीटर, 15 सौ मीटर, 4 किलोमीटर की रेस में छात्रा महिमा आत्रे, हाई जंप में पलक राठौर, कबड्डी अंडर-17 में छात्र – समीर सराफ, वैभव पाल, आयुष बंजारे, ताइक्वांडो में छात्रा प्रतिष्ठा गोस्वामी का चयन नेशनल लेवल खेलने के लिए हुआ है. इसके साथ ही, कबड्डी अंडर-14 में छात्र और छात्राओं का राज्यस्तरीय में सेकेंड पोजीशन रहा है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!