Janjgir News : प्रशासन के नियमों का अधिकारी ही उड़ा रहे धज्जियां, जांजगीर कलेक्टोरेट में नो पार्किंग में वाहन कर रहे हैं पार्क, नियमों को दिखा रहे ठेंगा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर कलेक्टोरेट में नो पार्किंग बनाई गई है और प्रशासन ने वहां आम लोगों को वाहन खड़ी करने मनाही कर रखा है, लेकिन नो पार्किंग क्षेत्र में जिला प्रशासन के अफसर ही गाड़ी खड़ी कर रहे हैं और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं. यहां तैनात नगर सैनिकों के द्वारा नो पार्किंग में वाहन खड़ी करने आम लोगों को रोका जाता है, लेकिन तहसीलदार ने वाहन को खड़ी किया तो उनकी गाड़ी को नहीं हटवाया गया. घण्टों में तहसीलदार की गाड़ी कलेक्टोरेट की नो पार्किंग में खड़ी रही, लेकिन अफसर की गाड़ी के लिए सभी नियम ताक पर रख दिए गए.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

इसी तरह अन्य अधिकारी भी वाहनों को नो पार्किंग में खड़ी करते देखे जा रहे हैं और प्रशासन के नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं. लगातार कोई न कोई अधिकारी नो पार्किंग में वाहन खड़ी कर रहे हैं और इसी प्रकार तहसीलदार ने भी नो पार्किग में वाहन को खड़ी किया था, जो मीडिया के कैमरे में कैद हुआ है. हालांकि, इससे प्रशासन को भी कोई सरोकार नहीं है, क्योंकि जिस प्रकार अधिकारियों की गाड़ी नो पार्किंग में खड़ी की जा रही है और नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

इससे प्रशासन के बनाए नियम पर भी सवाल खड़े हो गए हैं कि क्या नियम केवल आम लोगों के लिए बनाए गए हैं ? क्या अधिकारी, नो पार्किंग में वाहनों को खड़ी कर सकते हैं, अब देखना होगा कि जिला प्रशासन के द्वारा मामले में संज्ञान लिया जाता है या नहीं ?

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!