Janjgir Suicide Big News : ड्राइवर ने ट्रेन से कटकर दी जान, नैला क्षेत्र में रेलवे ट्रैक में हुई घटना, यहां का रहने वाला था मृतक… विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नैला उपथाना क्षेत्र के नैला खार में ड्राइवर गणेशराम यादव ने ट्रेन से कटकर जान दे दी है. मामले में पुलिस जांच कर रही है. मृतक ड्राइवर, जांजगीर के बाजारपारा का रहने वाला था. घटना के बाद से परिजन सदमें में हैं. फिलहाल, खुदकुशी का कारण अज्ञात है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन से कटकर खुदकुशी करने की सूचना पुलिस को मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि व्यक्ति का शव पटरी पर पड़ा हुआ है और सिर, धड़ से अलग हो गया था. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है बिहान, आरसेटी कोरबा में 34 क़ृषि सखी ले रही क़ृषि उद्यमी का प्रशिक्षण

घटना के बाद मृतक की पहचान नहीं हुई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच की और मृतक की पहचान गणेशराम यादव के रूप में हुई है, जो जांजगीर के बाजार पारा का रहने वाला था. फिलहाल, गणेश राम यादव ने खुदकुशी क्यों की, यह अज्ञात है. मामले में पुलिस, परिजन का बयान ले रही है. परिजन के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया ?

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan News : पकरिया बाड़ा में गौशाला एवं रसोई घर निर्माण के लिए भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न, महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त के साथ सम्मिलित हुए सियाराम शरण महाराज

error: Content is protected !!