JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



बिर्रा पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि कमलेश टंडन महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी कमलेश टंडन के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : 29 TI और 1 SI के तबादले, DGP ने आदेश जारी किया...

पुलिस ने आरोपी कमलेश टंडन के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी कमलेश टंडन को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!