JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, 7 लीटर महुआ शराब जब्त, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के तुस्मा गांव में 7 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला अनिता बंजारे के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली कि तुस्मा गांव की महिला अनिता बंजारे अपने घर की बाड़ी में महुआ शराब बेचने के लिए रखी है. इस पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपी महिला अनिता के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Judgement : Janjgir : पटवारी और सहयोगी को 3-3 साल की सजा, लोवर कोर्ट के फैसले को पंचम अपर सत्र न्यायालय ने बरकरार रखा, ये है मामला...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने तुस्मा गांव से आरोपी महिला अनिता बंजारे को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

error: Content is protected !!